फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Corridor will benefit mathura vrindavan

Banke Bihari Mandir Corridor: बांके बिहारी कॉरिडोर से होगा ये फायदा, शहर वालों की हो जाएगी चांदी ही चांदी

Tue, 21 Nov 2023 01:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Nov 2023 01:59 PM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब चर्चा ये शुरू हो गई है कि इससे श्रद्धालुओं को तो फायदा होगा, लेकिन शहर को क्या मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि कॉरीडोर बनने के बाद शहर के पर्यटन उद्योग को पंख लगने की पूरी उम्मीद है। जिस तरह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से वहां श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ, वैसा  ही कुछ यहां भी होगा। 
 

विज्ञापन
Banke Bihari Corridor will benefit mathura vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने के बाद वर्तमान सापेक्ष दोगुनी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। सुविधा विस्तार इसका मुख्य कारण रहेगा। जबकि वर्तमान में भीड़ के दबाव के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आने से कतराते हैं। स्थानीय प्रशासन और कारोबारियों का मानना है कि जैसे-जैसे सुविधाओं में विस्तार होता है। लोगों का रुझान उन स्थानों के प्रति बढ़ता है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर इसका ताजा उदाहरण है। वहां अब दोगुनी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु बढ़ेंगे तो क्षेत्र में पर्यटन विकास को भी रफ्तार मिलेगी। होटल, खाना-पान उद्योग फले-फूलेगा। परिवहन को साधनों का और अधिक विस्तार होगा।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी की धूम विदेशों में भी है। काशी नरेश से ज्यादा वृंदावन के बांके के भक्त विदेशों में हैं। यह दावा पर्यटन विभाग के आंकड़े करते हैं। विभाग ने 2022 में आंकड़े जारी किए, जिनके अनुसार 2022 में 89689 विदेशी काशी पहुंचे तो 115858 वृंदावन आए। उत्तर प्रदेश में आगरा के बाद सबसे अधिक विदेशी मथुरा में आते हैं। ब्रज में आने वाले भारतीय और विदेशी श्रद्धालुओं के लिए वृंदावन के श्रीबांके बिहारी सबसे प्रमुख हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने ब्रज में मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, कुसुम सरोवर, राधाकुंड, गोकुल, बरसाना, नंदगांव, महावन में आने वाले भारतीय और विदेशी पर्यटकों का 2017 से 2022 तक का डाटा एकत्रित किया। इसमें सामने आया है कि बांकेबिहारी मंदिर ही सबसे अधिक भक्त आए। इसके बाद दूसरे नंबर पर गोवर्धन के गिरिराज जी महाराज के दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन

2022 में आए भारतीय और विदेशी पर्यटकों का डाटा
पर्यटन स्थल भारतीय विदेशी
मथुरा 8885190 30846
वृंदावन 17628605 60183
गोवर्धन 18060497 11987
कुसुम सरोवर 3088700 2150
बरसाना 4677551 2680
नंदगांव 2583500 1840
गोकुल 1428500 1435
राधाकुंड 5961600 2555
महावन 708600 662
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed