{"_id":"666f6061f23a4a89d20e8384","slug":"after-a-long-time-mvda-will-launch-two-housing-schemes-this-month-mathura-news-c-369-1-mt11004-114669-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एमवीडीए लंबे समय बाद इसी माह दो आवासीय योजनाओं को करेगा लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एमवीडीए लंबे समय बाद इसी माह दो आवासीय योजनाओं को करेगा लॉन्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लंबे समय बाद आगरा-दिल्ली हाईवे के निकट दो आवासीय योजनाओं को लाॅन्च करने जा रहा है। प्राधिकरण इसी माह के अंतिम सप्ताह में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। लोग एचडीएफसी बैंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पहले चरण में आवासीय, जबकि दूसरे चरण में व्यावसायिक प्लॉट की बिक्री की जाएगी।
एमवीडीए ने राल में मघेरा वाले हनुमानजी के पास हनुमत विहार आवासीय योजना और जैंत में सनसिटी के पास गोविंद विहार आवासीय योजना विकसित करने का प्रस्ताव वर्ष 2021 में तैयार किया था। दो वर्ष बाद यह योजना धरातल पर आई है। हनुमत विहार आवासीय योजना के 237 भूखंडों और गोविंद विहार आवासीय योजना के 119 आवासीय भूखंडों का आंवटन का पंजीकरण खोलने की अनुमति पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में मिल गई है। एमवीडीए का इन दोनों योजनाओं को विकसित करने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है।
आवासीय योजनाओं की चहारदीवारी, सड़क, बिजली, पेयजल की सुविधा के साथ ही पार्क विकसित किए जा रहे हैं। एमवीडीए ने इसी माह के अंत तक पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू किए जाने का खाका खींच लिया है। भूखंडों का मूल्य करीब 24 हजार रुपये वर्ग मीटर रहेगा। दोनों कॉलोनी 27-27 हेक्टेयर भूमि में विकसित की जा रही हैं। इन योजनाओं में 100 से लेकर 250 वर्ग मीटर तक के प्लॉट होंगे। इन दोनों कॉलोनियों में प्लाट के लिए लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विप्रा कॉलोनी में सड़क, पेयजल, पार्क, बिजली आदि की सुविधाएं भी विकसित करेगा। आवासीय भूखंड के बाद व्यावसायिक भूखंडों के आवंटन किए जाएंगे। एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि इसी माह दोनों आवासीय योजनाओं के पंजीकरण शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों योजनाओं का रेरा में रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सभी औपचारिकता पूर्ण कर ली गई हैं।