फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Adulteration in Tirupati's Laddu Prasadam is a conspiracy to hurt Sanatan Dharma

Mathura News: तिरुपति के लड्डू प्रसादम में मिलावट सनातन धर्म को चोट पहुंचाने की साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Adulteration in Tirupati's Laddu Prasadam is a conspiracy to hurt Sanatan Dharma
अमर उजाला   संवाद के कार्यक्रम में मौजूद विद्वजन - फोटो : अमर उजाला संवाद के कार्यक्रम में मौजूद विद्वजन
मथुरा। तिरुपति मंदिर में लड्डू प्रसादम् में मिलावट करना सनातन धर्म को चोट पहुंचाने की एक बड़ी साजिश है। इसके दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में आस्था से खिलवाड़ न हो सके। यदि अन्य धर्म विशेष के साथ इस तरह की गड़बड़ी हुई होती तो देश में अशांति का माहौल होता। सरकारी मंदिरों पर नजर रखने और सनातन धर्म से जुडे़ मामलों की रक्षा के लिए सरकार को सनातन बोर्ड एवं विप्र कल्याण बोर्ड के गठन की एक स्वर में मांग की है। साथ ही कहा कि ब्रजभूमि से मिलावटखोरी के खिलाफ एक शंखनाद हो जिसकी गूंज पूरे देश में जाए। अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में विद्वजनों ने कुछ इस तरह से अपने विचार रखे।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में संत, महंत, मंदिरों के सेवायत, धर्माचार्य, व्यापारी नेता, शिक्षाविद़, अधिवक्ता एवं सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने बेबाकी से बात की। लड्डू प्रसादम् में गड़बड़ी पर रोष व्यक्त करते हुए सभी ने एक स्वर में इसे सनातन धर्म विरोधी लोगों की बड़ी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि प्रसाद भगवान का आशीर्वाद होता है। इस विश्वास के साथ करोड़ों सनातनी इसे पूर्ण विश्वास के साथ स्वीकार करते हैं, लेकिन यह सनातनियों के साथ यह बड़ा धोखा है। संत एवं धर्माचार्यों ने एक स्वर में सनातनियों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि ब्रज में भी दुकानों पर बिक रहे घटिया और मिलावटी पेड़े और खाद्य पदार्थों के विरुद्ध आवाज उठे।
विज्ञापन

गोपालन संस्कृति को अपनाना होगा
सभी संतों ने कहा कि गोपाल की भूमि से सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि ब्रज के सभी मंदिरों में गाय के दूध, दही, घी से बने उत्पाद का ही प्रयोग किया जाए। इसके लिए मंदिर प्रबंधन को गोशाला और गोपालन की संस्कृति को अपनाना होगा। मदिरों के शुचिता और सनातनियों के मान बिंदुओं की रक्षा के लिए सरकार को भी सहायता करनी चाहिए। गोशालाओं के जिए जमीन उपलब्ध करानी चाहिए। इससे गोवंश का संरक्षण एवं संवर्द्धन भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां यहां भी हो रही मिलावट
समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने कहा कि धर्म के क्षेत्र में लालच और षड्यंत्र के साथ व्यापारीकरण हो जाने के कारण हो रही प्रसाद और पूजन सामग्री ही नहीं खाद्य सामग्री में भी ब्रज में बड़े स्तर पर मिलावट हो रही है। इसमें पड़ोसी राज्यों से बड़े पैमाने पर मिलावटी खाद्य सामग्री यहां खपाई जा रही है। यह न सिर्फ धर्म के साथ खिलवाड़ हो रहा है बल्कि ब्रज में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के जीवन को भी खतरे में डालने का कार्य किया जा रहा है।


फांसी की सजा दी जाए
अधिवक्ताओं ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि प्रसाद एवं खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों को फांसी की सजा देनी चाहिए। मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने वाले और इस व्यापार में शामिल बड़े व्यापारियों और इसकी अनदेखी कर रहे जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होनी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed