फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Admission in colleges will start from June 5

Mathura News: 5 जून से शुरू हो जाएंगे कॉलेजों में दाखिले

Fri, 02 Jun 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 02 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Admission in colleges will start from June 5
- डॉ. बीआर आंबेडकर विवि शुरू कर चुका है वेब पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश की बाट जोह रहे विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो रहा है। जिले के अधिकतर महाविद्यालयों में 5 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही रै। 20 जून तक सभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की वेब पंजीकरण प्रक्रिया 25 मई से आरंभ हो गई थी। इसके साथ ही प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश भी आरंभ हो गए थे। परंपरागत स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी इन कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होने का इंतजार कर रहे थे। अब स्थानीय राजकीय और अनुदानित महाविद्यालयों द्वारा अपने यहां प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो रही है। बीएसए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि उनके यहां 5 जून से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी और परंपरागत पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल सकेगा। बीसीए, बीबीए, बीपीईएस जैसे रोजगापरक कोर्सेज में पहले ही प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।
विज्ञापन

केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां भी 5 जून से बीए, बीएससी एवं बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। किशोरी रमण कन्या महाविद्यालय में भी 5 जून से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। प्राचार्या डॉ. लकी गुप्ता ने बताया कि हमारे कॉलेज में प्रवेश लेने की इच्छुक छात्राएं निर्धारित दिन को विवरण पत्रिका खरीद सकती हैं। उनके यहां बीए के साथ एमए में भी प्रवेश लिए जाएंगे। एमए मनोविज्ञान एवं एमए संगीत (गायन) में भी प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ब्रजबिहारी महाविद्यालय कोसीकलां में भी प्रवेश प्रक्रिया 5 जून को ही आरंभ होगी। प्राचार्य डॉ. यशपाल बघेल ने बताया कि उनके यहां बीए, बीकॉम में प्रवेश लिए जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
- राजकीय महाविद्यालय मांट में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हाे चुकी है। प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी वाजपेयी ने बताया कि विवि के वेब पंजीकरण के साथ ही उनके यहां भी प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी विवरण पत्रिका भरकर जमा करा सकते हैं।
- आरसीए कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीती जौहरी ने बताया कि उनके यहां 8 जून से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। बीसीए, बीएससी (सीएस), बीएससी (सांख्यिकी), बीए (इतिहास) के साथ पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा में भी प्रवेश होंगे।

- आईओपी कॉलेज वृंदावन के प्राचार्य प्रो. पीके सारस्वत ने बताया कि उनके यहां बीए एवं बीकॉम में 20 जून से प्रवेश शुरू हो जाएंगे।
अनिवार्य है वेब पंजीकरण

डॉ. बीआर आंबेडकर विवि से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को पहले विवि की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके संबंधित कॉलेज में जाकर आवेदन करना होगा। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए वेब पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed