फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   admission in btc 2015 from today

बीटीसी-2015 की प्रवेश प्रक्रिया आज से

Mon, 08 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 08 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
admission in btc 2015 from today
जिले में बीटीसी-2015 बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया नौ अगस्त से आरंभ हो रही है। इसके लिए वर्गवार मेरिट जारी की गई। जिले में इस बार 3100 सीटों पर प्रवेश होंगे। इसके लिए 58 कालेजों में से एक पसंदीदा कालेज को अभ्यर्थी लॉक करेंगे। उच्च मेरिट वाले अभ्यर्थियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवेश मिल जाएगा।
विज्ञापन


डायट की ओर से बीटीसी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार सामान्य श्रेणी में महिला वर्ग की कला विषय में 209.10 और विज्ञान की 211.77 मेरिट है। पुरुष वर्ग की कला में 195.94 और विज्ञान 209.60 है। इसी तरह अन्य श्रेणियों की भी विषय वार मेरिट जारी हुई है।
विज्ञापन


नौ अगस्त से डायट पर मेरिट में आए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुरू होगी। इसमें नौ अगस्त को समस्त महिला कला वर्ग/श्रेणी विशेष आरक्षण की काउंसलिंग होगी। दस अगस्त को समस्त महिला विज्ञान वर्ग, 11 अगस्त को पुरुष कला वर्ग और 12 अगस्त को समस्त पुरुष विज्ञान वर्ग/श्रेणी विशेष आरक्षण सहित में काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायट प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि जिले में इस बार 58 निजी कालेज और डायट पर प्रवेश होंगे। हाई मेरिट पर डायट में प्रवेश मिलेगा। अन्य अभ्यर्थी निजी बीटीसी कालेज चुन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed