फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Administration's arrangements reached the camp

Mathura News: प्रशासन की व्यवस्थाएं शिविर तक, जलमग्न इलाकों में नहीं पहुंची राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Administration's arrangements reached the camp
ट्रैक्टर चलकार बाढ़ की स्थितियां परखते विधायक श्रीकांत शर्मा, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह। - फोटो : mathura
मथुरा। यमुनापार के गांवों और कॉलोनियों में बाढ़ से जूझ रहे लोगों के लिए प्रशासन ने सुभाष इंटर कॉलेज में राहत शिविर बनाया है। शिविर में विभिन्न इलाकों के 35 से अधिक परिवार शरण लिए हुए हैं। यहां प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन और दवाओं आदि की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन जलमग्न इलाकों के लोग दुश्वारियों से जूझ रहे हैं। घरों और दुुकानों में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, विधायक श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके समस्याएं जानीं। यमुनापार में मुख्य रूप से दाऊजी अड्डा, हंसगंज, नगला चिरंजी, बिशनगंज, तिवारीपुरम, ईसापुर सहित कई कॉलोनियों में जलभराव हो चुका है। इन इलाकों के 35 से ज्यादा परिवारों के 275 के करीब लोग राहत शिविर में रह रहे हैं। नगला चिरंजी के अमित सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव में चारों ओर पानी भरने के बाद वह गांव छोड़कर यहां आ गए हैं। इसी तरह हंसगंज के जितेंद्र कुमार का कहना था कि शिविर में सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

एसडीएम महावन ऊषा सिंह ने बताया कि शिविर में पौने तीन सौ लोग रुके हुए हैं। इन्हें खाने की व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सकों की टीम भी लगी हुई है। किसानों के पशुओं के लिए भी चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। पशुओं को दवाएं भी दी जा रही हैं। दूसरी ओर, विधायक ने ट्रैक्टर पर दाऊजी अड्डा, तिवारीपुरम सहित जमुनापार के प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम, धंधा चौपट, केवल खाना मिल रहा
मथुरा। जमुनापार के तिवारीपुरम, डेंगरा, दाऊजी अड्डा के संजीव, मदन और लल्ला बाबू का कहना है कि उनकी दुकानें बंद पड़ी हैं। कई दुकानों में पानी भरने से नुकसान हो चुका है। काम धंधा पांच दिन से चौपट हो चुका है। प्रशासन की ओर से केवल राहत शिविर में सुविधाएं दी जा रही हैं।

नाव वाले भी घरों से सामान निकालने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासनिक अधिकारी हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं। खेती के नुकसान का सर्वे हो जाएगा, लेकिन जो नुकसान घरों में हुआ है, उसकी भरपाई कैसे होगी? कई घरों में पानी भरने से दरारें तक पड़ चुकी हैं। दाऊजी के अड्डा के संजीव का कहना है कि बेसमेंट में पानी भरने के कारण घर की दीवारों में दरारें आ चुुकी हैं। इसी तरह कई अन्य घरों में भी नुकसान हुआ है। प्रशासन को बाहरी इलाकों से पंप से पानी निकालना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed