{"_id":"6a3ad99fbd5816686b0382ee","slug":"administration-secures-possession-of-leased-land-in-khayra-mathura-news-c-415-1-mnp1012-904-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: खायरा में पट्टे की भूमि पर प्रशासन ने दिलाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: खायरा में पट्टे की भूमि पर प्रशासन ने दिलाया कब्जा
विज्ञापन
छाता। तहसील क्षेत्र के गांव खायरा में प्रशासन ने पट्टे की भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर पट्टाधारकों को उनका अधिकार दिलाया है। तहसीलदार सचिन पवार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी की गई।
भूमि पर लंबे समय से चले आ रहे कब्जे को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। तहसीलदार सचिन पवार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र पट्टाधारकों को उनकी भूमि का कब्जा दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
वहीं, दूसरी ओर से आरोप है कि भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद प्रशासन ने एक पक्ष से साठगांठ कर कब्जा दिलाया है। तहसील प्रशासन ने इन आरोपों को दरकिनार करते हुए स्पष्ट किया है कि सरकारी और पट्टे की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।