फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Administration has made Banke Bihari temple area a

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र को प्रशासन ने बना दिया प्रयोगशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Administration has made Banke Bihari temple area a
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाली भीड़ के दबाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन की सभी योजनाएं धरातल पर फेल हो रहीं हैं। हर दिन नई-नई योजनाएं बनाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को विद्यापीठ चौराहे से जयपुरिया गेस्टहाउस तक लगाई गई बैरिकेडिंग का व्यापारियों ने विरोध किया। इसके बाद बुधवार को पुन: बैरिकेडिंग लगाने पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों को व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा और काम बीच में रोक दिया गया। इधर रात में ही कई दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के आगे लगी बैरिकेडिंग को उखाड़ दिया। अब नई योजना के तहत नगर निगम प्रशासन सड़क के बीच में लोहे की बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू किया है। इस बार की योजना में दो समानांतर बैरिकेडिंग इस प्रकार लगाई जा रही हैं, जिसमें से एक ही व्यक्ति लाइन से मंदिर की ओर जा सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा सुबह विद्यापीठ चौराहे से मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाए जाने का काम शुरू किया। इस व्यवस्था पर भी स्थानीय व्यापारियों ने सवाल उठाए हैं। बांकेबिहारी व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि पिछले दिनों मोहन बाग में प्रशासन के साथ हुई बैठक में बैरिकेडिंग का साफ विरोध किया गया था, लेकिन इसके बाद भी बैरिकेडिंग लगा दीं गईं। प्रशासन ने बांकेबिहारी मंदिर और इस क्षेत्र को प्रयोगशाला बना दिया है। शिवा गौतम, नीरज गौतम, गोविंद खंडलेवाल, दीपक पाराशर ने भी इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। इधर, ठाकुरजी के फूल बंगला के दर्शन के लिए भक्त उमड़े इससे व्यवस्था चरमराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed