फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Administration geared up for preparations of Muharram

Mathura News: मोहर्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Administration geared up for preparations of Muharram
मथुरा। मोहर्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें मोहर्रम पर होने वाली व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने अधीनस्थों को अतिक्रमण हटाने, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने, गर्मी के दृष्टिगत पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पूर्व की भांति बैरियर एवं बैरिकेडिंग कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। एसपी ट्रैफिक को रूट डायवर्ट करने तथा रूट डायवर्जन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को परेशानी न हो। लोक निर्माण विभाग सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में विद्युत निगम के अधिकारियों को विद्युत पोल ठीक कराने, पोल की टेपिंग कराने, लटके तारों को ठीक कराने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका, ग्राम पंचायत के अधिकारियों को साफ-सफाई एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य टीम एवं एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अभिनव जे जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed