{"_id":"686d7c3b59f4db8631082500","slug":"additional-fair-special-trains-will-be-operated-if-the-number-of-devotees-increases-mathura-news-c-369-1-mt11009-132332-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया मेला शुरू होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जंक्शन पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 12 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। सबसे ज्यादा ट्रेनों का संचालन झांसी रूट पर किया जा रहा है।
रेलवे ने मुड़िया मेला को लेकर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का विस्तार किया है। साथ ही कुछ नॉनस्टाप ट्रेनों का भी जंक्शन पर ठहराव किया गया है। मेले में शामिल होने के लिए सबसे अधिक श्रद्धालु झांसी और ग्वालियर रूट से आ जा रहे हैं। मंगलवार को रेलवे ने आगरा होते हुए झांसी-ग्वालियर रूट पर आठ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। वहीं कासगंज रूट पर दो, इटावा और अलवर रूट पर एक-एक मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों का संचालन किया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दो दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन में बढ़ोतरी भी हो सकती है।