फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Actor Dharmendra is fine, MP urges people not to pay attention to rumors.

Mathura News: अभिनेता धर्मेन्द्र ठीक, सांसद ने कहा अफवाहों पर न दें ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Actor Dharmendra is fine, MP urges people not to pay attention to rumors.
वृंदावन। मथुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हेमामालिनी के पति अभिनेता धर्मेन्द्र अभी ठीक हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके निधन की खबर वायरल कर दी, जिसके बाद उनके फैंस और ब्रज के लोगों में मायूसी छा गई। ओमेक्स सिटी स्थित सांसद के निवास पर भी लोग पहुंच गए और वास्तविक स्थिति पता लगने के बाद खुश होकर वापस लौटे।
विज्ञापन

वहीं कुछ देर बाद खुद सांसद ने सोशल मीडिया पर आकर जानकारी दी कि उनकी हालत में अब सुधार है। इसलिए अफवाहों को आगे न फैलाएं। अभिनेता धर्मेन्द्र का ब्रजवासियों से खासा लगाव रहा है। ब्रज के काफी लोग उनसे जुडे़ हुए हैं। वे कई बार ब्रज आए और यहां लोगों से खुले अंदाज में बातचीत की। उनके अंदाज को लेकर दिन भी मथुरा-वृंदावन के लोग चर्चा करते रहे। कुछ लोगों ने ठाकुरजी से उनकी दीर्घायु और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। उनके स्वास्थ्य को लेकर ब्रज के काफी लोग पहले से ही चिंतित हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन की सूचना ने उनके शुभचिंतकों और ब्रजवासियों को सदमे में डाल दिया। कुछ लोगों ने सीधे सांसद हेमा मालिनी से संपर्क किया तो कुछ लोगों ने सांसद के करीबी लोगों से जानकारी जुटाई। सभी लोगों ने जानकारी दी कि सिने अभिनेता धर्मेंद्र अभी ठीक हैं। उनके निधन की खबरें फर्जी हैं।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और प्रमुख समाजसेवी अनूप शर्मा ने बताया कि उन्हें भी कई लोगों के फोन आए। इस पर सांसद से पूरी जानकारी ली और लोगों से कहा कि वह ठीक हैं। उनकी हालत में सुधार है। इसके बाद खुद सांसद हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। कुछ देर बाद उनकी बेटी ईशा देओल ने खबर का खंडन करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। सोशल मीडिया पर बाॅलीवुड के कई कलाकारों ने भी लिखा कि ऐसे लोग अफवाहों से कहीं भी हालात खराब कर देते हैं। शासन को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed