{"_id":"69b5b0b058537c76a20e4a08","slug":"activists-stopped-before-hoisting-tricolor-at-shahi-jama-masjid-mathura-news-c-29-1-mtr1022-530335-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शाही जामा मस्जिद पर तिरंगा फहराने से पहले कार्यकर्ताओं को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शाही जामा मस्जिद पर तिरंगा फहराने से पहले कार्यकर्ताओं को रोका
विज्ञापन
मथुरा। अखिल भारत हिंदू महासभा की साइकिल यात्रा शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही जामा मस्जिद पर तिरंगा फहराने के लिए निकले थे। रिफाइनरी थाने पर पुलिस ने साइकिल यात्रियों को रोक दिया। उनका कहना था कि वह दिल्ली में ज्ञापन देने जा रहे हैं, लेकिन उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया।
अखिल भारत हिंदू महासभा के संजय जाट, मीरा राठौर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्मारकों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे थे। संजय जाट ने बताया कि उन्हें मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही जामा मस्जिद परिसर पर तिरंगा फहराना था। इसकी भनक लगने पर दोपहर में साइकिल यात्री कार्यकर्ताओं को रिफाइनरी थाने पर ही रोक लिया गया। कार्यकर्ताओं ने सांसद हेमा मालिनी को संबोधित ज्ञापन रिफाइनरी पुलिस को सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रीय स्मारकों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए संसद में कानून बनाने की मांग की गई है। इस मौके पर सौरभ शर्मा, मनीष पंडित, बबलू निषाद, नितेश भारद्वाज, हीरा देवी, सागर चौहान, आयुष तोमर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो