फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accused surrenders in court who tattooed woman with knife at tomb in Mathura

Mathura News: फेसबुक की महिला दोस्त को मजार ले जाकर चाकू से गोदा...अब पुलिस के खौफ से कोर्ट में किया सरेंडर

Mon, 31 Jul 2023 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 11:00 PM IST
सार

मथुरा में फेसबुक की महिला दोस्त को मजार ले जाकर चाकू से गोदने वाले आरोपी ने पुलिस के खौफ से कोर्ट में सरेंडर किया।

विज्ञापन
Accused surrenders in court who tattooed woman with knife at tomb in Mathura
कोर्ट का आदेश - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती 26 जुलाई को दिल्ली की महिला की चाकू घोंपकर हत्या के आरोपी सद्दाम की गिरफ्तारी में पुलिस असफल रही। सोमवार को सद्दाम पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने पहुंच गया। कोर्ट ने दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी को हत्या के प्रयास में रिमांड मंजूर करते हुए जेल भेज दिया है। इधर, सदर बाजार थाना पुलिस ने आगरा पुलिस से मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मंगवाई है। रिपोर्ट आते ही मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी जाएगी।

विज्ञापन


घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट बिजली घर स्थित मजार पर हुई थी। 26 जुलाई को 24 वर्षीय जोरा खातून पत्नी सिराज निवासी सराय काले खां, निजामुद्दीन, दिल्ली दवा लेने के लिए मथुरा के सदर बाजार क्षेत्र में आई थी। यहां वह फेसबुक पर करीब डेढ़ साल से परिचित 25 वर्षीय सद्दाम हुसैन पुत्र रियाज निवासी बड़ा बाजार, सदर से मिलने कैंट बिजली घर के सामने स्थित मजार पर पहुंची। वहां दोनों बैठकर बातें कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जमीन-पैसे के लालच में हत्या: फौजी जीजा ने रची खौफनाक साजिश...भाइयों ने दिया साथ, इकलौते साले को दी दर्दनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तैश में आकर सद्दाम ने महिला को चाकू घोंप दिए। लहूलुहान हालत में उसने शोर मचा दिया तो लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख सद्दाम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया और उसके परिवार वालों को जानकारी दी। 

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

हमले वाले दिन घायल महिला ने खुद ही आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। उसी तहरीर पर सद्दाम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार शाम महिला की मौत हो गई। रविवार को आगरा पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आते ही मुकदमा हत्या में तरमीम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed