फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accused of occupying jawahar bagh

जवाहर बाग खाली करने का नोटिस इनके नाम

Thu, 14 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 14 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
accused of occupying jawahar bagh
नोटिस - फोटो : demo pic
1.  रामवृक्ष यादव पुत्र भोला यादव निवासी रामपुर बांगसुर जिला गाजीपुर
विज्ञापन

2. आरएन सिंह निवासी नेगुरा जिला सीधो
3. चन्दन बोस निवासी पश्चिम बंगाल
4.  हरनाथ सिंह पुत्र गंगा सागर निवासी दुसावरी, पट्टी तिरवा कन्नौज
5.  राकेश बाबू गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी सिविल लाइन बदायूं
6.  प्रेमचंद्र पुत्र गंगा सागर निवासी पट्टी पवौरा कन्नौज
7.  प्रेमचंद सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह निवासी दूहरा सीकरी गोरखपुर
8.  राजावंत कौर पुत्र निरासमल सिंह निवासी रनगाना थाना झिंझाना मुजफ्फरनगर
9. महीपाल सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी रतन मऊरानीपुर झांसी
10. संजीव कुमार पुत्र हरनाथ सिंह निवासी दुसावरी पट्टी तिरवा कन्नौज

जवाहर बाग प्रकरण अब तक...

सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि करीब 3000 लोग बीते दो साल से उद्यान विभाग की राजकीय संपत्ति जवाहर बाग में धरना प्रदर्शन के नाम पर अवैध कब्जा किए हैं। इसके कारण राजकीय संपत्ति को लाखों रुपये की क्षति पहुंची है। सत्याग्रहियों के खिलाफ 10 से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

मामले में विजय पाल तोमर की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बाग को खाली कराने का आदेश दे चुका है। इस पर पहले भी जवाहर बाग को खाली करने के नोटिस दिए गए, लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ। इस याचिका पर डीएम मथुरा ने हाईकोर्ट में दो अप्रैल को जवाहर बाग खाली करने का शपथ पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


सत्याग्रहियों द्वारा उद्यान विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट और हिंसा के कारण उद्यान विभाग के कर्मचारियों द्वारा अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ धरना दिया गया। इसके बाद सत्याग्रहियों ने सदर तहसील पर हमला कर कर्मचारी और अधिवक्ताओं से मारपीट कर दी। इस कलक्ट्रेट में कर्मचारी धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अप्रैल को वृंदावन थाना क्षेत्र में सत्याग्रहियों के संगठन के आठ लोगों ने झगड़ा किया। इन्हें जेल भेज दिया गया है। इनकी पहले दर्ज मुकदमों में भी संलिप्तता पाई गई है। इस तरह जवाहर बाग में बैठे लोग कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं।


केंद्र और राज्य की सरकार को सरकार न मानकर मनमाने तौर पर विकृत मानसिकता से अवैध रूप से असलहों का प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में 16 अप्रैल को शाम पांच बजे तक जवाहर बाग खाली करने के आदेश दिए गए हैं। अन्यथा इसे बल पूर्वक खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed