फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accused kidnapping rape West Bengal arrested in Vrindavan

Mathura News: पश्चिम बंगाल से 38 साल पहले भागा अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी वृंदावन में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused kidnapping rape West Bengal arrested in Vrindavan
वृंदावन। पश्चिम बंगाल में युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने की वारदात के बाद आरोपी वृंदावन में साधु वेश धारण कर पिछले 32 साल से पानी घाट क्षेत्र में किराए के मकान में रहा था। अब पश्चिम बंगाल की पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दबिश देकर 38 साल से भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य राज्य से आई पुलिस की कार्रवाई से पानी घाट क्षेत्र में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

वृंदावन पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के थाना तिहत्तर के उपनिरीक्षक विकास घोष, सिपाही जीसू सोरेन एवं शोभिक ने स्थानीय पुलिस के साथ पानी घाट क्षेत्र स्थित एक मकान में दबिश दी। पुलिस टीम ने वर्ष 1988 में युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी 70 वर्षीय बुधदेव हालदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह परिक्रमा मार्ग में भीख मांगकर गुजारा कर रहा था।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पुलिस टीम में शामिल एसआई विकास घोष ने बताया कि आरोपी बुधदेव हालदार पर वर्ष 1988 में वारदात के बाद आरोपी पिछले 38 साल से फरार चल रहा था। सर्विलांस की मदद और छानबीन के बाद पता चला कि वह पिछले 32 साल से वृंदावन में किराए के मकान में साधु वेश में रह रहा था। इस मामले में पुलिस द्वारा चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। न्यायालय ने गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed