फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accused kidnapped child to repay their debt In Mathura Police arrested two of them

बच्चे के अपहरण का मामला: अय्याशी में बढ़ा कर्ज चुकाने को मासूम को उठा ले गए आरोपी, पुलिस के जाल से न बच सके

Thu, 01 Aug 2024 08:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह राहुल दक्ष, अमर उजाला, मथुरा
राहुल दक्ष, अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 08:39 AM IST
सार

देवेंद्र के भाई पर नाबालिग से बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। खड़ग सिंह पर अय्याशी के चलते कर्जा हो गया है। देवेंद्र ने किसी बच्चे का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती लेकर अपने काम निपटाने का प्लान बनाया था। 

विज्ञापन
accused kidnapped child to repay their debt In Mathura Police arrested two of them
जानकारी देते एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 12 साल के रूपेश का अपहरण करने वाले बदमाश देवेंद्र और खड़ग सिंह पेशेवर अपराधी नहीं है। मगर, उनके शातिर दिमाग ने वारदात का प्लान इतना सटीक बनाया कि पुलिस 24 घंटे तक चकरघिन्नी बनी रही। मगर, वह अपने ही प्लान में फंस गए। बालक के परिवार ने पुलिस के कहने पर दोनों को बुधवार दोपहर को कॉल आने पर कह दिया कि 10 लाख रुपये का इंतजाम हो गया है। फरह क्षेत्र में आकर ले जाएं और बच्चे को छोड़ जाएं। वे इस जाल में वह फंस गए।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कोई अपराध दर्ज नहीं है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि उसके भाई रामलखन पर अछनेरा थाने में नाबालिग से बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। उसी मुकदमे के निपटारे को उसे करीब पांच लाख रुपये चाहिए। होटल से नौकरी जाने के बाद परेशान था।
विज्ञापन


खड़ग सिंह ने बताया कि अय्याशी में अधिक कर्ज हो गया है। इसलिए पैसों की जरूरत थी। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि आरोपी एक सप्ताह से किसी भी बच्चे के अपहरण की फिराक में घूम रहे थे, ताकि फिरौती की रकम मिल जाए और अपनी जरूरतों को उससे पूरा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांबाज टीम के सामने चूर हुआ आपराधिक मंसूबा

वर्षों बाद मथुरा जिले में हुई किसी बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज वारदात ने डीजीपी मुख्यालय को भी हिलाकर रख दिया। रात भर लखनऊ मुख्यालय से एसएसपी मथुरा को फोन कर वारदात की पल-पल की अपडेट ली जा रही थी। एसएसपी ने वृंदावन इंस्पेक्टर रवि त्यागी, इंस्पेक्टर छोटेलाल, स्वाट प्रभारी अभय शर्मा, एसआई नितिन त्यागी को लगाया। दूसरी टीम में फरह इंस्पेक्टर कमलेश सिंह, जमुनापार इंस्पेक्टर संजीव दुबे, सर्विलांस, एसओजी की तैयार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed