फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accused embezzled four crore in name of earning profit by investing in land and getting a flat In Mathura

Mathura: जमीन में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने... और फ्लैट दिलाने के नाम पर चार करोड़ हड़पे, पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 27 Jan 2024 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 11:34 PM IST
सार

मथुरा में जमीन में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने और फ्लैट दिलाने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से चार करोड़ रुपये हड़प लिए। मुकदमा लिखने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
accused embezzled four crore in name of earning profit by investing in land and getting a flat In Mathura
जमीन में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने... और फ्लैट दिलाने के नाम पर चार करोड़ हड़पे, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में जमीन में मुनाफा और फ्लैट दिलाने के नाम पर चार करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो नामजद समेत तीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


हरेकृष्णा ऑर्चिड निवासी संजीव शर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि ऑर्चिड में ही रहने वाले विकास त्यागी से वर्ष 2018 में मुलाकात हुई। आरोपी मेलजोल बढ़ने वह घर आने जाने लगा। शुरुआत में आरोपी विकास ने कुछ रकम की आवश्यकता जताई और बताया कि वह जमीन और फ्लैट खरीदने और बेचने का कार्य करता है। कुछ पैसा लगा दो तो अच्छा मुनाफा मिल सकता है। 
विज्ञापन


इस पर पीड़ित ने आरोपी विकास की पत्नी चंचल शर्मा के बैंक खाते में 35 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद 8 लाख रुपये उसको नकद दे दिए। 43 लाख रुपये देने के बाद जब फ्लैट पीड़ित संजीव शर्मा को नहीं मिला तो विश्वास जमाने के लिए आरोपी ने बताया कि दी गई रकम से उसने जमीन खरीद ली है। कुछ नए ग्राहक मिल जाने पर फ्लैट बनाकर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास त्यागी की बातों का विश्वास कर पीड़ित ने रक्षा देवी से 8 लाख, सुनील कुमार से 10 लाख, अशोक मेहता से 4.50 लाख, सुनीता देवी से 3 लाख, एसएस विंद्रा से 5 लाख रुपये आरोपी विकास की पत्नी के खाते में 2019 में ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद किसी दूसरे की जमीन दिखाकर विकास त्यागी और चंचल शर्मा ने बताया कि वह बुरी तरह फंस गए हैं पैसे की कमी के कारण काफी नुकसान हो रहा है। फ्लैट पूरे बन जाने पर काफी मुनाफा होगा और फिर विश्वास जमा लिया। 


पीड़ित ने तीन बार में यमुना नगर के एक करोड़ रुपये की अपनी गारंटी पर कमेटी उठवा दी और कुछ अपने दोस्तों से धनराशि दिलवाई। इस तरह करीब चार करोड़ रुपये विकास त्यागी और चंचल शर्मा के पास पहुंच गए। बाद में पता चला कि न जमीन खरीदी न प्लॉट। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed