{"_id":"67bf616ec484af4de4031b04","slug":"accused-arrested-for-robbing-baraatis-on-pretext-of-helping-them-mathura-news-c-29-1-agr1017-361326-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मदद के बहाने बरातियों को लूटने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मदद के बहाने बरातियों को लूटने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लूट कामुख्य आरोपी राहुल पुलिस की गिरफ्त में
सौंख। 14 फरवरी को गांव भदार में शादी समारोह में आए बाइक सवार दो बरातियों की मदद के बहाने लूटपाट करने के आरोपी 3 बदमाशों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2 अन्य भाग निकले। शेरगढ़ के गांव सेही निवासी वीरेंद्र व मोहित अपने दोस्त अजीत व दिनेश की बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। भदार मार्ग पर दोनों की बाइक खराब हो गई।
इसे सही कराने में मदद की बात कहकर राहुल नगला अड्डा के कच्चे मार्ग से अपने साथ ले जाने लगा। इसी बीच उसने फोन करके अपने साथी बॉबी और रॉकी को बुला लिया। इन सभी ने दोनों बरातियों से मारपीट की और मोबाइल फोन व 1500 रुपये ले उड़े। बुधवार सुबह करीब 4 बजे सौंख जाजन पट्टी मार्ग स्थित नगला बर के मोड़ से वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया।
बाइक सवार नगला अड्डा निवासी राहुल को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं नगला अड्डा निवासी बॉबी व मल्हू निवासी रॉकी बाइक से उतरकर भाग गए। राहुल के पास से फोन, तमंचा, 2 कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि बरातियों से लूट के मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश पूर्व में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।