फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accusation of rendering three teenage girls homeless

Mathura News: 3 किशोरियों को बेघर करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accusation of rendering three teenage girls homeless
छाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपनों की बेरुखी और रिश्तों में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पिता की मृत्यु और मां के दूसरी शादी कर लेने पर तीन किशोरियों को उनके सगे चाचा और ताऊ ने अब बेघर कर दिया है। आरोप है कि चाचा और ताऊ ने फर्जी वसीयत बनाकर तीनों के सिर से छत से छीन ली है। अब तीनों किशोरियों ने छाता एसडीएम से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां कुछ समय पहले एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। व्यक्ति की मृत्यु के बाद पत्नी ने दूसरी शादी कर ली और चली गई। इसके बाद उनकी तीन बेटियां (किशोरियां) पूरी तरह से असहाय हो गईं। आरोप है कि पिता की मौत और मां द्वारा दूसरी शादी कर लेने के बाद चाचा और ताऊ की संपत्ति को लेकर नीयत खराब हो गई। किशोरियों का कहना है कि कुछ समय के बाद उनके दादा जी की भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

चाचा और ताऊ ने फर्जी तरीके से वसीयत तैयार कराई, जिसके अनुसार दोनों ने पूरी संपत्ति अपने नाम करा ली है। अब बिना माता-पिता की किशोरियों के सिर पर छत नहीं बची है। पहले किशोरियों ने अपने गांव वालों और रिश्तेदारों से बात की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर अब उन्होंने एसडीएम छाता से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed