Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accusation of harassment for dowry and abetment to suicide

Mathura News: दहेज के लिए प्रताड़ित और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accusation of harassment for dowry and abetment to suicide
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र की एक महिला ने अपनी सास, ससुर और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से एसएसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा है, जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नीतू की शादी छटीकरा निवासी गीतम के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। वर्ष 2017 में एक सड़क हादसे में पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद परिवार की सहमति से उसका विवाह देवर राहुल से करा दिया गया, जिससे उसे एक पुत्र हुआ। महिला का आरोप है कि पिछले एक वर्ष से पति राहुल, ससुर, सास और ननद उसे परेशान कर रहे हैं। 10 लाख रुपये की मांग करते हुए बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत में महिला ने बताया कि 25 मार्च 2026 को आरोपियों ने उसके पति को भड़काया, जिसके बाद पति ने मारपीट की। इसी दौरान सास ने उसे पकड़ लिया और पति ने जान से मारने की नीयत से कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। अब इस मामले में एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed