{"_id":"67fc0a60438e8f02bd07d709","slug":"accident-on-yamuna-expressway-four-injured-mathura-news-c-29-1-agr1017-381547-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार घायल
विज्ञापन
सुरीर(मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 80 (गांव तेहरा) के समीप खड़ी स्लीपर कोच बस में पीछे से पिकअप टकरा गई। शनिवार रात हुए हादसे में पिकअप चालक समेत 4 लोग घायल हो गए।
जिला औरैया के गांव वैला निवासी चालक मनोज दिल्ली से स्लीपर कोच बस में सवारियों को लेकर शनिवार सुबह आगरा की ओर निकले। रविवार भोर में करीब तीन बजे जैसे ही वे सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 80 गांव तेहरा के समीप पहुंचे। इसी दौरान बस सवार यात्रियों ने चालक से लघुशंका की बात कही। इस पर उन्होंने बस किनारे करके रोक ली। इसी बीच पीछे से आई पिकअप ने बस में पीछे टक्कर मार दी। हादसे में आगरा के खंदौली निवासी पिकअप चालक चालक मुकेश घायल हो गए। वहीं बस सवार बिजनौर जनपद के नेपपुरी चौक निवासी राजेंद्र सिंह, मनोज, टिंकू भी घायल हो गए। सुरीर पुलिस घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि बस को गंतव्य के लिए रवाना कर क्षतिग्रस्त पिकअप को किनारे कराकर यातायात काे सुचारू कराया गया।