फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Maya mound

Mathura: माया टीले पर बचे हैं जो मकान, अब वो तोड़ो जाएंगे; नगर निगम ने शुरू की तैयारी

Mon, 23 Jun 2025 01:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 01:16 PM IST
सार

मथुरा के माया टीले पर हुए हादसे के बाद अब वहां जो मकान बचे हैं, उन्हें नगर निगम तोड़ेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
 

विज्ञापन
Accident on Maya mound
माया टीला ढहने के बाद लटका मकाानों का शेष भाग

विस्तार

मथुरा के माया टीले पर हादसे के बाद सभा मकानों का बाकी हिस्सा नीचे लटक रहा है। इन मकानों को नगर निगम द्वारा ढहाया जाएगा। प्रशासन और पुलिस के पत्र के बाद नगर निगम ने यह निर्णय लिया है। महापौर विनोद अग्रवाल के निर्देश पर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

15 जून को टीले की निचली सतह पर खुदाई के चलते टीला खिसक गया था और उस पर बने छह मकानों का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था। वहीं मकानों का बाकी बचा हिस्सा अब भी टीले से नीचे लटक रहा है। बारिश या आंधी में कभी भी बाकी हिस्सा ढहने से अन्य मकानों को भी नुकसान हो सकता है। इसी डर से आसपास रहने वाले लोग भी लटक रहे मकानों को ढहाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रशासन और थाना गोविंदनगर के प्रभारी राजकमल सिंह ने भी नगर निगम को पत्र भेजा था। खुद महापौर विनोद अग्रवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति देखी थी। इसके बाद उन्होंने सुरक्षित तरीके से टीले पर लटक रहे मकानों को ढहाने के आदेश दिए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जल्द ही इन मकानों को ढहाया जाएगा, इस दौरान इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आसपास के मकान इससे प्रभावित न हों। नगर आयुक्त जगप्रवेश ने बताया कि जल्द टीले पर लटक रहे मकानों को ढहाने का कार्य शुरू होगा।फोटो:-1 अधीनस्थों के साथ गोवर्धन परिक्रमा का निरीक्षण करते डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed