फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident, on expressway, two death, one injurd, mathura

एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर तोड़ रेलिंग में घुसी कार

Fri, 03 Jul 2020 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
accident, on expressway, two death, one injurd, mathura
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : MATHURA
नौहझील/मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह नौहझील थाना क्षेत्र में कार डिवाइड से टकरा गई। इससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 6.10 पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव अवाखेड़ा के निकट आगरा से नोएडा की ओर जा रही अर्टिगा कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार अब्दुल वहीद (52) पुत्र खुदुश और मोहम्मद सफी (22) पुत्र मोहम्मद वशी निवासी हवेली कदौरा जनपद जालौन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि कार चालक अमन पुत्र शरीफ गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायल को कैलाश अस्पताल जेवर भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दे दी। कार सवार जालौन से दिल्ली को जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक मृत अब्दुल मदरसा में शिक्षक थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिवाल्वर को लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूले
एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में मारे गए कार सवारों के परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि कार में एक लाइसेंसी रिवाल्वर थी, इसकी जानकारी लगते पुलिस में हड़कंप मच गया। बाद में परिजन ने बताया कि पिस्टल घर पर ही है, इसके बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed