फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident

एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली कार, बचे सवार

Wed, 18 Mar 2020 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की रात नोएडा सेे आगरा की ओर जा रही केयूवी कार में आग लग गई। जिसे देख उसमें सवार युवक जान बचाने को कार से उतर कर दूर भाग गए।
विज्ञापन

मथुरा के थाना जमुनापार के पानीगांव निवासी रवि शुक्ला अपने साथी शालू निवासी औरैया के साथ अपनी केयूवी कार में मंगलवार रात यमुना एक्सप्रेसवे से होकर नोएडा से पानीगांव आ रहे थे। थाना जमुनापार क्षेत्र में माइल स्टोन 107 के समीप उन्होंने कार को रोककर बोनट खोलने का प्रयास किया तो आग भड़क गई। आग देख दोनों युवक जान बचाने को कार को छोड़कर दूर भाग गए। देखते-देखते कार आग का गोला बन गई।
विज्ञापन

आग की ऊंची लपटें देख आगरा की ओर जा रहे वाहन सुरक्षा की दृष्टि से काफी दूर रुक गए। कार में आग की सूचना पर एक्सप्रेसवे कर्मी पानी का टैंकर लेकर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत कर आग को काबू में किया। इस दौरान काफी देर तक आगरा की ओर आवागमन प्रभावित रहा। कार सवार रवि शुक्ला ने बताया कि कार काफी गर्म हो रही थी। पानीगांव के समीप उन्होंने बोनट खोलकर देखने का प्रयास किया तभी आग भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed