{"_id":"6a97f8b69d0b6ee1daa4665d11be9004","slug":"accident-in-mathura-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से हादसा, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से हादसा, तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नौहझील क्षेत्र में शनिवार दोपहर आयशर कैंटर की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे कैंटर के चालक और क्लीनर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी इस हादसे की वजह बनी। चालक नशे में गाड़ी चला रहा था तो मरने वाले भी एक बाइक पर सवार थे और हेलमेट भी नहीं पहने थे। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोर्टें आई। यदि यातायात नियमों का पालन किया गया होता तो ये तीन जिंदगी बच सकती थी।
इस हादसे में ज्ञान सिंह (25), उसके चाचा गोपाल सिंह (35), ब्रजेंद्र (52) निवासी गांव पारसौली की मौत हो गई। तीनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थी। बाइक ज्ञान सिंह चला रहा था और वह और उसके चाचा गोपाल सिंह दोपहर करीब 12:30 बजे नौहझील जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में इन्होंने गांव के ही ब्रजेंद्र को भी अपनी बाइक पर बैठा लिया। बाजना नौहझील रोड पर स्थित मजार के पास पीछे से आए आयशर कैं टर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान इनकी बाइक कैंटर में फंस गई और काफी दूर तक उसे कैंटर घसीटती ले गई।
पुलिस ने पकड़े गए चालक-क्लीनर का मेडिकल कराया, दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस को गाड़ी के केबिन में शराब के एक दर्जन पव्वे भी मिले हैं। गोपाल के पिता मुख्तार सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
हादसे गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस आयशर कैंटर को थाने ले जाने लगी तो ग्रामीण भड़क गए और उसमें आग लगाने पर आमादा हो गए। पुलिस ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को समझाया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में तीखी झड़प हुई। 15 मिनट बाद पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।