फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ABVP organizes 151-meter-long Tiranga Yatra

Mathura News: एबीवीपी ने निकाली 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
ABVP organizes 151-meter-long Tiranga Yatra
मथुरा। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण का एक संदेश है।
विज्ञापन

ये बातें अभाविप ब्रज प्रांत के प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया ने एबीवीपी तिरंगा यात्रा के दौरान कहीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को माधवकुंज स्थित श्रीकृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी नरेंद्र सिंह कुशवाह और प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर किया। सैकड़ों छात्रों और युवाओं के उत्साह से लबरेज यह यात्रा महाराजा अग्रसेन चौराहा और डीग गेट होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई।

पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारे गूंजते रहे। महानगर सह मंत्री अमन पांडे ने युवाओं के इस सैलाब को राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रमाण बताया। जिला छात्रा प्रमुख विनीता शर्मा ने कहा कि देश की बेटियां आज शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य राजीव पाठक, शिक्षक उमेश शर्मा, विनय कुमार, सीताराम बघेल, नरेंद्र कुमार, जगवीर, लोकेश अग्रवाल, विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, विभाग छात्रा प्रमुख साधना प्रजापति, प्रांत कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र सिंह और संयोजक श्रवेंद्र सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed