फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Abhishek of Thakur Shri Keshav Dev performed with 101 kg of Panchamrit

Mathura News: 101 किलो पंचामृत से किया ठाकुर श्रीकेशव देव का अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Abhishek of Thakur Shri Keshav Dev performed with 101 kg of Panchamrit
प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव में ठाकुर जी का अभिषेक करते सेवायत। 
मथुरा। मल्लपुरा स्थित प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशवदेव महाराज में जन्माष्टमी पर उल्लास देखने को मिला। रात में शहनाई वादन और मंत्रोच्चार के बीच ठाकुरजी का 101 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। दूध, दही, बूरा, शहद, घृत, पंचमेवा और सुगंधित जड़ी-बूटियों से तैयार पंचामृत से अभिषेक के दौरान मंदिर प्रांगण ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में मनाए गए जन्मोत्सव में रात 10 से 11 बजे तक अभिषेक हुआ। सेवायत जगदीश प्रसाद गोस्वामी, भगवत स्वरूप गोस्वामी, बिहारी लाल गोस्वामी एवं गौरव गोस्वामी ने ठाकुरजी को रत्नजड़ित पोशाक धारण कराकर रजत सिंहासन पर विराजमान कराया। मंदिर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया था। संकीर्तन मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक मनमोहन सर्राफ, दीपक शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। पंचामृत और पंजीरी प्रसाद वितरण किया गया। व्यवस्था में अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, मुकट मनी शर्मा, दिलीप पांडे, बृजनंदन शर्मा, सुरेश अग्रवाल, महेश गोयल, कृष्ण गोपाल शर्मा, श्यामा चरण गोस्वामी एवं मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed