{"_id":"579b9b164f1c1b356521ecfa","slug":"aasha-worker-will-go-in-slum-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर के स्लम एरिया में दस्तक देंगी ‘आशाएं’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर के स्लम एरिया में दस्तक देंगी ‘आशाएं’
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अब ग्रामीण अंचल के बाद शहर की मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आशाओं का चयन कर ट्रेंड किया जा रहा है। ये आशाएं मलिन बस्तियों में सेवाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगी।
जिला कम्यूनिटी मोबालाइजर (डीसीएम) पारुल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्तमान में ग्रामीण अंचल में 1,341 आशाएं कार्य कर रही हैं। अब शहर की मलिन बस्तियों में भी इन आशाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया जाएगा।
इसके लिए मथुरा नगर में 141, कोसी में 6 और वृंदावन में चार आशाओं के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन आशाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि वो किस तरह से मलिन बस्तियों में जाकर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं में टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना, प्रसव के लिए जागरूक करने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति लोगों को गंभीर करें।