फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   AAP workers protest against arrest of MP Sanjay Singh in Mathura

Mathura: सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता, किया प्रदर्शन

Sat, 21 Oct 2023 10:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 10:48 PM IST
सार

मथुरा में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
AAP workers protest against arrest of MP Sanjay Singh in Mathura
Mathura: सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने यह प्रदर्शन राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में किया। पदाधिकारियों ने तहसील से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ठा. भगत सिंह व महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि राज्य सभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमेशचंद को ज्ञापन सौंपा गया। बताया कि ईडी ने सांसद के आवास पर आवास पर 12 घंटे तक छापेमारी की। 8 दिनों तक उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की, लेकिन जांच एजेंसी को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इन सबके बावजूद सांसद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: बंदरों ने रोक दी राजधानी और तेजस सहित कई ट्रेनें, रेलवे प्रशासन हुआ हलकान; हकीकत पता चली तो लोग रह गए सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए, लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नहीं लिया। यह नाम साजिशन लिया गया है। सांसद का नाम लेते ही महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई। फिर वह कुछ दिन बाद सरकारी गवाह भी बन गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना पर अफरातफरी, प्लेटफॉर्म नंबर एक छावनी में तब्दील; यात्रियों में दहशत

कहा कि यह सब साजिशन किया गया है, क्योंकि वह देश में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को मुखरता से उठाते रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई कर हस्तक्षेप करें। जिला प्रभारी अश्वनी मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौतम, रवि प्रकाश भारद्वाज, शिवशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed