{"_id":"679295b0129fd11b1800c60b","slug":"aaloo-lada-kaintar-nahin-pahuncha-vaaraanasee-chaalak-traansaportar-par-kes-darj-mathura-news-c-29-1-agr1017-346503-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आलू लदा कैंटर नहीं पहुंचा वाराणसी, चालक-ट्रांसपोर्टर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आलू लदा कैंटर नहीं पहुंचा वाराणसी, चालक-ट्रांसपोर्टर पर केस दर्ज
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। कस्बे के एक शीतगृह से 19 अक्तूबर को कैंटर से वाराणसी भेजा गया आलू वहां नहीं पहुंचा। ऐसे में शीतगृह के मैनेजर की तहरीर पर चालक-ट्रांसपोर्टर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
नारायण प्रसाद अग्रवाल उर्फ पप्पू निवासी अयोध्या कुंज काॅलोनी ने बताया कि वह कस्बे के हीरामणी शीतगृह पर मैनेजर हैं। 18 अक्तूबर 2024 को कोल्ड स्टोरेज से दयाराम एंड संस नवीन मंडी पहाड़िया गंज वाराणसी को आलू भेजने के लिए कैंटर मंगाया। महाशक्ति ट्रांसपोर्ट, अलीगढ़ के प्रोपराइटर अरविंद कुमार से यह वाहन मंगाया गया।
19 अक्टूबर को गाड़ी में 52 किलो वजन के करीब 601 कट्टे आलू के लोड कराकर गाड़ी को वाराणसी भेजा गया। जिसे ड्राइवर प्रशांत ले गए। 22 अक्तूबर तक गाड़ी वाराणसी नहीं पहुंची तो महाशक्ति ट्रांसपोर्ट के संचालक अरविंद को फोन किया। जांच में पता चला कि गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर महाशक्ति ट्रांसपोर्ट के संचालक अरविंद कुमार व चालक प्रशांत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।