फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young woman was caught with a man from another community in a guest house.

Mathura News: गेस्ट हाउस में दूसरे समुदाय के युवक के साथ पकड़ी युवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
A young woman was caught with a man from another community in a guest house.
मथुरा।हाईवे स्थित एक गेस्ट हाउस में रामपुर का रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक मथुरा की एक युवती के साथ ठहरा हुआ था। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। युवती के परिजन को सूचना दी गई है। दोनों के बीच दो साल से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती थी। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हाईवे स्थित गेस्ट हाउस में संदिग्ध युवक-युवती के ठहरे होने की सूचना थाना हाईवे पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने छापा मारकर मथुरा की रहने वाली युवती के साथ ही रामपुर के दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा। युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों की दो साल से सोशल मीडिया पर दोस्ती है। युवती को युवक ने मथुरा आकर मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती के परिजन को भी बुलाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed