फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young woman from Chhattisgarh left her job worth 90,000 and fell into the clutches of a godman.

Mathura News: 90 हजार की नौकरी छोड़ बाबा के चंगुल में फंसी छत्तीसगढ़ की युवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A young woman from Chhattisgarh left her job worth 90,000 and fell into the clutches of a godman.
मथुरा। छत्तीसगढ़ की एक कोयला खदान में मजदूरी करने वाले पिता ने जमीन बेचकर जिस बेटी को बी-टेक कराके काबिल बनाया था वह बाबा के चंगुल में फंसकर 90 हजार रुपये की नौकरी छोड़कर उसके साथ रहने लगी थी। कई परिजन अपनी बेटी को लेने आए, लेकिन वह उनके साथ नहीं गई। परेशान होकर परिजन ने पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार, छत्तीसगढ़ की रहने वाली युवती 2023 में मुंबई में अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के साथ एक संस्थान में नौकरी करती थी। अभिषेक वहां से नौकरी छोड़कर राधाकुंड आ गया। इसके बाद उसने अपना रैकेट शुरू किया। कुछ दिन बाद नौकरी छोड़कर युवती भी उसके पास आ गई। इसके बाद वह घर वापस नहीं गई। युवती के इस कदम से परिजन परेशान होने लगे और कई बार अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। हालांकि कि उसकी जिद से परिजन को पीछे हटना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि युवती के पिता ने पुश्तैनी जमीन तक बेचकर बेटी को बी-टेक कराया। बेटी होनहार थी, लिहाजा पढ़ाई पूरी होते ही उसका चयन मुंबई की एक नामी कंपनी में 90 हजार रुपये महीने के पैकेज पर हो गया। बाद में बाबा के झांसे में आकर सब कुछ छोड़ दिया और उसके साथ रहने लगी। हालांकि रैकेट का खुलासा होने के बाद परिजन उसे भी घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed