{"_id":"6971222572809bfbd40a7606","slug":"a-young-man-stood-on-the-highway-and-slit-his-own-throat-with-a-knife-mathura-news-c-415-1-mnp1012-391-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हाईवे पर खड़े होकर युवक ने खुद का गला चाकू से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हाईवे पर खड़े होकर युवक ने खुद का गला चाकू से काटा
विज्ञापन
छाता। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 स्थित गांव गौहारी कट के पास बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। उधर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बिहार के समस्तीपुर निवासी पंकज (35) पुत्र लक्ष्मण दास बीच सड़क पर खड़ा होकर खुद पर चाकू से वार करने लगा। राहगीर सतीश ठाकुर ने बताया कि युवक ने दोनों हाथों में चाकू ले रखे थे। घटना को देख कई लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने युवक को समझाने और बचाने का प्रयास किया तो वह हमलावर हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल पंकज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाता में भर्ती कराया गया। अस्पताल की डॉ. नीतू ने बताया कि युवक के गले पर चाकू के दो गहरे घाव थे, जिसके कारण अत्यधिक खून बह चुका था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि पंकज छाता में रहकर मजदूरी करता था। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। संवाद