{"_id":"6941b5173c70fe3e1f0a9a28","slug":"a-young-man-irrigating-his-fields-died-under-suspicious-circumstances-mathura-news-c-412-1-mt21008-3355-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: खेत में सिंचाई कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: खेत में सिंचाई कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर कलां में सोमवार को खेत में पानी लगाते समय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार गांव चांदपुर कलां निवासी प्रेमशंकर का पुत्र कुशलपाल (23) सोमवार दोपहर गांव के बाहर बंबे पर स्थित अपने खेत पर पानी लगाने गया था। खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। शाम के समय पास के खेत को देखने पहुंचे किसान ने कुशलपाल को गेहूं की फसल के बीच मुंह के बल पड़ा देखा। पड़ोसी किसान ने तत्काल इसकी सूचना परिजन को दी, जिसके बाद परिजन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। परिजन युवक को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सोनू सिंह व उपनिरीक्षक रणजीत नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंपा। शाम को गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।