फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young man died and 7 were injured in a collision between a tempo and a bike

Mathura News: टेंपो और बाइक की टक्कर से युवक की मृत्यु , 7 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A young man died and 7 were injured in a collision between a tempo and a bike
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के बरसाना मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों को टेंपो ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार 2 युवकों व टेंपो सवार 5 लोग हादसे में घायल हो गए। बुधवार को दोपहर दो बजे मुकेश निवासी गांव जानू अपने साथियों को बाइक से परीक्षा दिलाकर आ रहा था। बरसाना रोड स्थित गांव भगौसा बंबा के समीप विपरीत दिशा से आते टेपों ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मुकेश की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में अन्य बाइक सवार रोहित, पुष्पेंद्र व टेंपो सवार मध्य प्रदेश के तहसील मझोली के गांव चरगवां निवासी जलसिंह, मनीषा, तल्लुबाई, दुर्गाबाई, मन्जोबाई घायल हो गए। प्रशिक्षु आईपीएस व थाना प्रभारी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक द्वारा गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed