{"_id":"5d3c663f8ebc3e6c901c0be4","slug":"a-women-suicide-by-hanging-mathura-news-agr398128073","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गांव अड़ींग में एक महिला ने शनिवार को परिजनों की गैर मौजूदगी में पंखे में साड़ी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। बच्चे स्कूल से लौटे तो मां को कमरे के अंदर पंखे से लटका देख कर शोर मचाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतरवाया।
गांव अड़ींग निवासी महावीर की पत्नी अंजू (35) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्कूल से लौटे बेटे अवनीश ने अंदर खिड़की से देखा तो मां फांसी पर लटकी थी। उसने शोर मचाया। शोर सुन कर मृतका की सास पुष्पा सबसे पहले दूसरे घर से आई। पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने कुंदी तोड़ कर शव को नीचे उतारा। मृतका का पति खेत पर काम करने गया था। उसकी शादी 14 वर्ष पहले हुई थी। उसका मायका नगला गुलाब सिकंदराऊ हाथरस में है। सूचना पर सीओ गोवर्धन विजय शंकर मिश्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।