{"_id":"678fbcfae333d598c005abf9","slug":"a-woman-was-hit-by-a-vehicle-family-members-identified-her-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बेटे की दवा लेने गई महिला हो गई गायब, परिजन पहुंचे थाने; मिली ऐसी सूचना कि परिवार में मच गया चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बेटे की दवा लेने गई महिला हो गई गायब, परिजन पहुंचे थाने; मिली ऐसी सूचना कि परिवार में मच गया चीत्कार
Tue, 21 Jan 2025 09:07 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 21 Jan 2025 09:07 PM IST
सार
परिजन मंगलवार सुबह रिफाइनरी थाने पहुंचे। यहां से उन्हें फरह थाने भेजा गया। फरह पुलिस ने महिला के कपड़े व सामान को दिखाया। परिजनों ने सामान को पहचान लिया। परिवार में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर अंडरपास के पास किसी वाहन की चपेट में आने से मृत महिला की मंगलवार को पति ने शिनाख्त कर ली। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया ।
थाना रिफाइनरी के गांव बाद निवासी खेलन सिंह ने बताया कि उनकी चाची सोन देवी (54) सोमवार को बेटे राजू की दवा देने के लिए आगरा गईं थीं। पिछले तीन साल से राजू का आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय से इलाज चल रहा है।
पूर्व में भी वह आगरा जाती थी और दवा लेकर लौट आती थीं। सोमवार की शाम तक जब नहीं लौटी तो परिजन को चिंता हुई। मंगलवार सुबह वह पहले रिफाइनरी थाने पहुंचे। यहां से उन्हें फरह थाने भेजा गया। फरह पुलिस ने कपड़े व सामान को दिखाया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां महिला के शव को देख शिनाख्त कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजन को सौंप दिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन