Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A woman was gang-raped.

Mathura News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, होमगार्ड सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A woman was gang-raped.
वृंदावन। मथुरा दरवाजा क्षेत्र में एक होमगार्ड और उसके दो साथियों पर महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घटना के चार माह बाद न्यायालय के आदेश पर वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू का दी है।
विज्ञापन

मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला ने तहरीर में बताया कि उसके पति का ई-रिक्शा पुलिस ने सीज कर दिया। इस संंबंध में वह पति के साथ थाने आई। जहां उसकी मुलाकात ढहरुआ गांव निवासी होमगार्ड रवि गौतम से हुई। रवि ने महिला को ई-रिक्शा छुड़ाने का भरोसा देकर उससे मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि एक दिन आरोपी उसे दर्शन कराने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी ने मोबाइल से महिला के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला बदनामी के डर से वह चुप रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच आरोपी ने करीब पौने तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप है चार माह पहले देर रात आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके नाबालिग बेटे के साथ कुकृत्य करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी होमगार्ड महावन एसडीएम के यहां तैनात हैं। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच निरीक्षक अपराध प्रमोद कुमार का सौंपी गई है। पीड़िता के 161 एवं 164 के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed