{"_id":"6259892663564a5894052b60","slug":"a-woman-waiting-for-a-vehicle-was-hit-by-a-bike-rider-dies-mathura-news-mtr516119817","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के इंतजार में खड़ी महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन के इंतजार में खड़ी महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
छाता। गिन्नी फैक्टरी के सामने शुक्रवार रात को वाहन का इंतजार करती महिला को दिल्ली की ओर से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दूसरे अस्पताल को रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
गुड्डी (३८) के पति इंद्रपाल ने बताया कि वह वैकमेट कंपनी में काम करने जाती थी। अपना काम खत्म कर गिन्नी फैक्टरी के पास घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी अचानक दिल्ली की तरफ से तेज गति में आती बाइक ने उसको टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे छाता के गोपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। बाइक सवार के खिलाफ थाना छाता कोतवाली में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि हाईवे पर गिन्नी फैक्टरी के पास एक हादसा हुआ था। इसमें गुड्डी की मौत हुई है। उसके पति इंद्रपाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।