फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A woman found injured in the forest has died.

Mathura News: जंगल में घायल मिली महिला ने दम तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A woman found injured in the forest has died.
चौमुंहा। जैंत स्थित धौरेरा के जंगल में बृहस्पतिवार की शाम को महिला के सिर में गोली मारी गई थी। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गोविंद नगर के जगन्नाथपुरी निवासी खुशी अग्रवाल (25) बृहस्पतिवार शाम को घायल अवस्था में धौरेरा के जंगल में मिली थी। महिला के सिर में गोली मारी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन ने खुशी को इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पिता विपिन कुमार ने गोविंद नगर के महाविद्या कॉलोनी निवासी अपने दामाद सूरज शर्मा पर बेटी की गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया। पिता का आरोप कि उसका दामाद बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे घर से उनकी बेटी को लेकर गया। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत मानवेंद्र नगर से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर उनकी बेटी के सिर में गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि खुशी ने छह वर्ष पूर्व सूरज शर्मा से प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। स्थिति यह बन गई थी कि दोनों ने न्यायालय में वाद दायर किया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि राहगीरों ने खुशी को घायल अवस्था में जंगल के रास्ते में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। महिला ने इलाज के दौरान मौत दम तोड़ दिया। पुलिस टीम आरोपी पति की तलाश और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन



-------------
पति ने खुद को बेगुनाह बताते हुए अन्य लोगों पर लगाया आरोप

चौमुहां। मृतका खुशी के पति सूरज शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके खुद को बेगुनाह बताया है। पति ने अपनी सास और एक भाजपा नेता के भांजे पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। उसने अपनी जान को भी खतरा बताते हुए वीडियो जारी किया है, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed