फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A woman devotee who came to visit with her army brothers filed an FIR.

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में तैनात दो सिपाहियों सहित 6 पर छेड़खानी, लूट के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A woman devotee who came to visit with her army brothers filed an FIR.
वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर में फौजी भाइयों के साथ हुए पुलिसकर्मियों हुई मारपीट के मामले में अदालत के आदेश पर महिला श्रद्धालु ने मंदिर की सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों के विरुद्ध छेड़खानी सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिपाहियों पर कपड़े फा़ड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कासगंज की रहने वाली महिला श्रद्धालु 4 नवंबर को अपने चार भाइयों के साथ श्री बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए आईं थीं। इनमें दो भाई फौज में थे। वह मंदिर में भाइयों के साथ खड़ी थी। आरोप है कि तभी मंदिर सुरक्षा में तैनात दो सिपाही जगवेंद्र एवं अजीत ने उन्हें खींचकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। जब महिला के भाइयों ने उनका विरोध किया तो पीड़िता का ब्लाउज फाड़ दिया और उनके भाइयों के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मंदिर में मौजूद लोगों ने श्रद्धालुओं को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी सिपाहियों ने उन्हें भी धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने सोने की अंगूठी और जेब में रखे 60 हजार रुपये छीन लिए और भाइयों के विरुद्ध वृंदावन कोतवाली में झूठी प्राथमिकी भी दर्ज कराई। इस संबंध में मथुरा पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने बताया कि चार नवंबर को मंदिर में उनके साथ हुई छेड़खानी और मारपीट की ऑडियो और वीडियो प्रमाण के तौर पर उनके पास है। इसलिए उसने कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed