{"_id":"694af3b236de03a5d802416d","slug":"a-woman-crossing-the-road-was-run-over-by-a-dumper-mathura-news-c-412-1-mt21007-3607-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने रौंदा
विज्ञापन
नंदगांव। नंदगांव–कामा रोड पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
लौहरवारी गांव निवासी रीमा (28) मंगलवार सुबह करीब पौने दस बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर तिराहे के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान कोसीकलां की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा दुर्घटना में घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उस समय सड़क पर कोहरा छाया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चालक भाग निकला।
घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नंदगांव–कामा रोड पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने हादसे के लिए प्रशासन और अवैध खनन से जुड़े वाहनों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से रोजाना अवैध खनन की गिट्टी और बजरी से भरे डंपर और ट्रक ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
रीमा के पति का दो वर्ष पूर्व लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने चार छोटे-छोटे बच्चों का किसी तरह पालन-पोषण कर रही थीं। इस हादसे के बाद चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।