Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A wedding procession arrived in Devseras, where illegal weapons were fired

Mathura News: देवसेरस में आई बरात अवैध हथियारों से हुई फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A wedding procession arrived in Devseras, where illegal weapons were fired
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव देवसेरस में 10 दिसंबर को आई एक बरात ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। बरात में शामिल युवकों ने महंगी गाड़ियों की छतों पर खड़े होकर न केवल हूटर बजाए, बल्कि अवैध तमंचे और पिस्टल लहराते हुए फायरिंग भी की। इस दौरान गांव के लोग भय के कारण दरवाजे-खिड़कियां बंद कर घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार को शांति व्यवस्था व वांछितों की तलाश के दौरान चौकी पलसों पर एक मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम देवसेरस निवासी सगरु की पुत्री सईमन की शादी 10 दिसंबर को ग्राम अंगरावली, कामां राजस्थान निवासी युवक से हुई थी। इसी शादी में आई बरात में बड़ी संख्या में महंगी गाड़ियां शामिल थीं। बरात में शामिल युवक गांव की गलियों में गाड़ियों को घुमाते हुए हथियार लहरा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि बरात में शामिल लोगों ने डिफेंडर, थार, क्रेटा जैसी गाड़ियों में खड़े होकर हूटर बजाए और डीजे की धुन पर अवैध हथियारों से जमकर फायरिंग की। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। डर के कारण कोई भी ग्रामीण शिकायत करने भी सामने नहीं आया। हालांकि कुछ लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर मोबाइल से बनाए गए वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अधिकांश गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं थी। एक गाड़ी पर नंबर प्लेट की जगह अंग्रेजी में मेवाती लिखा हुआ था। वहीं कुछ वाहनों के नंबर अपठनीय बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के समय के वीडियो ग्रामीणों के पास नहीं हैं, क्योंकि गोली चलने की आवाज से भयभीत होकर सभी लोग घरों में छिप गए थे। मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर वाहनों और आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

मामले में 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। राजस्थान के कामां थाने में पुलिस से वार्ता हो गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर वाहनों और आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अनिल कुमार सिंह, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed