{"_id":"69051d45a7055ca36d03c3d3","slug":"a-wanted-criminal-who-defrauded-millions-of-people-in-the-name-of-loans-has-been-arrested-mathura-news-c-29-1-mtr1022-474935-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला इनामी अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला इनामी अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। लोगों को फर्जी तरीके से लोन दिलवाने के बाद लोन की धनराशि करीब 10 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाने के बाद जमुना विहार, आनंदपुरी का अमित फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। उसे ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि अमित और बैंक मैनेजर, लोन मैनेजर सहित चार लोगों के विरुद्ध फर्जी प्रपत्रों के आधार पर लोगों को लोन दिलाकर इस धनराशि को अपने बैंक खाते में फर्जी तरीके से ट्रांसफर कराने की रिपोर्ट जुलाई 2024 को दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जमुना विहार, आनंदपुरी निवासी अमित जमुना विहार, आनंदपुरी, मथुरा के रहने वाले अमित कुमार ने लोगों को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेजों से लोन दिलवाकर लोन की धनराशि को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिया।
इसके बाद दिसंबर में भी अमित के खिलाफ लोगों के नाम से फर्जी तरीके से लोन लेकर दस लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज किया गया था। इसी तरह अन्य लोगों से भी उसने लोन दिलाने के नाम पर ठगीकी थी। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में ही चार मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि 20 हजार के इनामी अमित के खिलाफ वारंट जारी हो चुके थे। उसने धोखाधड़ी के ऋषिकेश, उत्तराखंड में ठिकाना बना लिया था। पुलिस ने उसे ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया।