फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A vehicle struck a father and daughter riding a bike, killing the daughter.

Mathura News: वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, बेटी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A vehicle struck a father and daughter riding a bike, killing the daughter.
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर होडल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में फालैन निवासी पिता-पुत्री को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव फालैन निवासी राजेंद्र अपनी पुत्री शारदा (18) के साथ बाइक से पलवल गए थे। बृहस्पतिवार की देर सायं गांव लौटते समय होडल-डबचिक पर्यटक केंद्र के पास बने पुल पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को होडल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने शारदा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पिता राजेंद्र का उपचार शुरू कर दिया। टक्कर मारने के चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। होडल थाना पुलिस ने घायल के पुत्र यशवंत की शिकायत पर अज्ञात चालक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed