Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A unique tradition of faith is celebrated by offering prayers to the setting sun.

Mathura News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मनाई आस्था की अनोखी परंपरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A unique tradition of faith is celebrated by offering prayers to the setting sun.
रिफाइनरी क्षेत्र में छठ पर्व पर खरना आयोजन की परंपरा निभाती व्रती । 
मथुरा। छठ पूजा के दूसरे दिन खरना का पवित्र पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन व्रतधारियों ने दिनभर निर्जल उपवास रखा। शाम को भगवान को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। खरना की खास परंपरा में गुड़ की खीर बनाना शामिल है। खीर पकाने के लिए साठी के चावल का उपयोग किया जाता है और भोजन अत्यंत शुद्ध विधि से तैयार किया जाता है। खीर के साथ मूली और केला भी प्रसाद में रखे जाते हैं। प्रसाद को नए मिट्टी के चूल्हे पर, आम की लकड़ी से पकाना शुभ माना जाता है। खरना के प्रसाद के बाद ही व्रती अगले 36 से 40 घंटे तक कुछ नहीं खातीं और जमीन पर सोकर निर्जल व्रत पूरा करती हैं।
विज्ञापन


छठ पूजा को मन्नतों का पर्व कहा जाता है और यह व्रत कठिनतम व्रतों में से एक माना जाता है। इसमें श्रद्धा, संयम और समर्पण का विशेष महत्व है। पूर्वांचल समाज के दास प्रजापति ने बताया कि डूबते सूरज को अर्घ्य देने की परंपरा बिहार से शुरू होकर पूरे विश्व में फैल चुकी है। ये पर्व संदेश देता है कि जिसका अस्त होता है, उसका उदय होना निश्चित है। यह अनुष्ठान मानव और प्रकृति के गहरे संबंध को स्थापित करता है।
विज्ञापन

मुकेश शर्मा ने बताया कि छठ पूजा में उपयोग होने वाली सारी सामग्री धरती से उपजी जैविक वस्तुओं से बनती है। ठेकुआ (शुद्ध गेहूं, घी और गुड़ से बना), शकरकंद, सिंघाड़ा, गन्ना, मूली, सेव, अमरूद, नारियल, संतरा जैसे फल पूजा में उपयोग होते हैं। समृद्ध लोग भी बांस से बने सूप और दउरा का प्रयोग करते हैं। व्रती महिलाएं बिना सिले वस्त्र पहनती हैं और पूरे अनुष्ठान के दौरान भूमि पर ही विश्राम करती हैं। सोमवार को होने वाले आयोजन को लेकर प्रशासन एवं नगर निगम की ओर से घाटों की सफाई, रोशनी, महिलाओं के वस्त्र बदलने की अस्थायी व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed