फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A transformer caught fire near the Deeg Gate police station.

Mathura News: डीग गेट पुलिस चौकी के निकट ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A transformer caught fire near the Deeg Gate police station.
ट्रांसफार्मर में लगी आग से उठता धुआँ।
मथुरा। डीग गेट के निकट आजाद मार्केट में स्थित ट्रांसफार्मर में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि ट्रांसफॉर्मर और बिजली केबलें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, स्थायी ट्रांसफॉर्मर के पास ही कुछ दिन पहले विद्युत निगम ने अस्थायी ट्रांसफार्मर लगाया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रविवार दोपहर को स्थायी ट्रांसफॉर्मर में अचानक चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। चंद मिनटों में पूरे इलाके में धुआं फैल गया। यह घटना डीग गेट पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई। पुलिस ने तुरंत दमकल कर्मियों बुलाया और दो गाड़ियां की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से आसपास की दुकानें चपेट में नहीं आईं। घटना के बाद कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति घंटों तक ठप रही। साथ ही रोड पर भी आवागमन रोक दिया। सीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि विद्युत निगम इसकी जांच कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed