फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A teenager was drugged and raped in a cold drink.

Mathura News: किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A teenager was drugged and raped in a cold drink.
नौहझील। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर रुपये व जेवर हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। तीन नामजदों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उनकी 16 वर्षीय बेटी 16 नवंबर की शाम घर में उदास बैठी थी। पूछने पर बताया कि एक युवक ने पहले उससे दोस्ती की और फिर अपने घर ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला मादक पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो युवक ने दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। बेटी से दो सोने की अंगूठी, पैसे और एक सोने का मंगलसूत्र ले लिया। आरोप लगाया कि युवक और उसके भाई व पिता बेटी के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों में उसकी जन्मतिथि बढ़वाने में लगे हैं। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि तहरीर पर दो सगे भाइयों प्रिंस, कुशल व पिता प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed