फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A team from IIT Roorkee will arrive today to survey Thakur Banke Bihari Temple.

Mathura News: ठा. बांके बिहारी मंदिर में सर्वे के लिए आज आएगी आईआईटी रुड़की की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A team from IIT Roorkee will arrive today to survey Thakur Banke Bihari Temple.
वृंदावन। ठा. बांके बिहारी मंदिर में आ रही भीड़ की अधिकता को गंभीरता से लेते हुए इसके स्थाई समाधान की कोशिश की गई है। हाई पावर्ड कमेटी ने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरों की टीम को बुलाया है। आईआईटी रुड़की की टीम मंदिर में सर्वे करने के बाद इसके स्थायी समाधान भी खोजेगी ताकि भीड़ पर नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन

हर दिन वृंदावन में ठा. श्रीबांके बिहारी के दर्शनों के लिए आ रही भीड़ का अनुमान लगाना मुश्किल होता जा रहा है। इसी भीड़ में कई श्रद्धालुओं की दब कर मौत भी हो चुकीं है। कुछ दिन पहले ही दो महिला श्रद्धालु मंदिर के पास बेहोश हो गई थीं। इन्हीं सब बिन्दुओं को लेकर हाई पावर्ड कमेटी ने इसके स्थाई समाधान का रास्ता निकालने के लिए आईआईटी रुड़की की टीम को बुलाया है। बुधवार को टीम को सर्वे करना था लेकिन टीम नहीं आ सकी। रुड़की से आ रही टीम अब बृहस्पतिवार को आकर अपना सर्वे शुरू करेगी। टीम के द्वारा सर्वे रिपोर्ट को तैयार किया जाएगा। उसे आगामी 19 नवंबर को हाई पावर्ड कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। जिस पर कमेटी कोई ठोस फैसला ले सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed