फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A task force will be formed to make Anemia Mukt Bharat a success

Mathura News: एनीमिया मुक्त भारत को सफल बनाने के लिए गठित होगी टास्क फोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
A task force will be formed to make Anemia Mukt Bharat a success
मथुरा। जिले में आधी आबादी खून की कमी से जूझ रही है। इस कमी की पूर्ति और लोगों को सबल बनाने के लिए शासन द्वारा चलाए गए एनीमिया मुक्त भारत को प्रभावी बनाने के लिए जिले स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। डीएम एवं सीडीओ द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ इस अभियान से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी भी टास्क फोर्स में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


एनीमिया मुक्त भारत अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच माह के छोटे बच्चों से लेकर बड़ों के लिए आयरन की गोली उपलब्ध कराना है। इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर स्कूलों, कॉलेजों में आयरन की की गोली का वितरण करना है। इसके अलावा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और गांव की किशोरियों को आयरन की दवा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए इन तीन विभागों के बीच सामंजस्य बनाने की जरूरत है। इसके लिए महानिदेशक परिवार कल्याण ने डीएम को जिला स्तरीय एनीमिया मुक्त भारत टास्क फोर्स गठन करने निर्देश दिए हैं। अभियान के सफल संचालन के लिए टास्क फोर्स में तीनों विभागों के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। यह टास्क फोर्स जिले में चलने वाले एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर नजर रखने के साथ ही विभागों के बीच तालमेल बनाने का कार्य करेगी। इसके साथ ही नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा, जिसकी एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए डीएम स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक परिवार कल्याण द्वारा डीएम और सीएमओ को पत्र भेजा है।
-डॉ. भूदेव सिंह, प्रभारी, सीएमओ कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed